What is server | how does server work |types of server|what is server down in hindi

 Hello friends सर्वर का नाम तो आपने पहले अवश्य सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह server क्या होता है?  अपने बैंक में या अन्य किसी संस्था में अक्सर सुना होगा कि सर्वर डाउन है या सर्वर काम नहीं कर रहा है क्या आपको पता है सर्वर डाउन क्यों होता है?  सर्वर क्या काम करता है? सर्वर कैसे काम करता है और हम यह भी जानेगें की आप सर्वर कैसे बना सकते हैं। आप अपने PC या laptop को सर्वर में कैसे बदल सकते हैं। 


सर्वर क्या हैं ? 

सर्वर एक ऐसा computer programmer या device है जो अन्य computers को local area network या wide area network में डाटा प्रदान करता है। 

Server  शब्द "serve'' से लिया गया है जिसका अर्थ होता है परोसने वाला। जब user browser के द्वारा किसी webpage के लिए request करता है तो सर्वर उस webpage को user को serve करता है। जो device request करता है उसे client कहा जाता है। 

Server एक service provider की तरह होता है जिसका कार्य client के आव्यश्कतानुसार डाटा और information उपलब्ध कराना है। 

दुनिया में बहुत सारे अलग-अलग क्षमताओं के server लगे होते हैं। एक normal computer को भी यदि हम server बनाना चाहें तो उसमें server का programmer install करना होगा। परंतु ये server 24×7 चालू नहीं रह सकते इसे non-dedicated server कहते हैं। 

Non-dedicated server का इस्तेमाल घर, office, hospital आदि जगहों पर किया जाता है। 

लेकिन कुछ server 24×7 चालू रहकर अपने client को server कहते हैं। इन्हें dedicated server कहते हैं। ये computers बहुत महगें होते हैं। और इसमें high quality और high speed का processor लगा होता है। internet के जरिये Google पर हम जो भी search करते हैं। वह dedicated server से ही मिलता है। 


Server कितने प्रकार के होते हैं? 

अलग-अलग कामो को करने के लिए अलग- अलग type के server होते  हैं। जैसे website hosting, internet network security, email, video आदि सभी काम server के कारण ही संभव हो पाते हैं। और इन सभी कामो के लिए अगल - अगल प्रकार के server बनाए जाते हैं। 

सर्वर के प्रकार

1. Web server - web server एक ऐसा programme है जो http (Hyper text transfer protocol) का use करता है। जो users के लिए उन files को serve करता है जो web page बनाते  हैं।

2. Mail server - Mail server भी server का प्रकार है यह एक computer system है जो email भेजता है और प्राप्त करता है। 

Mail server network में एक application या computer है जिसका एक मात्र उदेश्य virtual post office के रूप में कार्य करना है। 

3. File server - file server सिर्फ और सिर्फ files को store करने के काम में आता है। network का कोई भी user,  file और डाटा को server पर store कर सकता है। 

4. Cloud server - Cloud server भी कई तरह के होते हैं। हर cloud server किसी विशेष कार्य के लिए बनाया जाता है। cloud server का एक बहुत ही अच्छा example है VPS यानी virtual private server जिसमें आप किसी भी software को install करके run करा सकते हैं। 

5. Print server - Print server एक या एक से ज्यादा network printers को manage करता है। print server एक ऐसा device है। जो network पर printer को client computer से connect करता है। 

आपने देखा कि server क्या होते हैं?  और कितने प्रकार के होते है? अब आप शायद यह सोच रहे होंगे कि हमें server की आवश्यकता क्यों है? 

यह भी जाने - 

हमे server की आवश्यकता क्यों है? 

मान लीजिए आपने कोई website बनाई तो उस website को और उस website में uploaded content को store करने के लिए  एक ऐसी जगह की आवश्यकता होगी जो internet से जुड़ा हुआ हो। यह जगह ही server कहलाती है। सभी website किसी ना किसी तरह के server का इस्तेमाल करती हैं। web hosting server से आप में से कुछ लोग तो जरूर अवगत होगें। web hosting लेने के लिए आपको किसी server को किराये की तरह लेना होता है। जिसके लिए आप rent pay करते हैं ।और आप अपने website या app को इस server के through चला सकते हैं। 

आप अपने PC या laptop को या अपने internet connection को server की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं या नहीं इसकी चर्चा हम बाद में करेगें पहले हम आपको यह बता दें कि server की आवश्यकता वास्तव में क्यों है ? 

1. Server network को security प्रदान करता है जब हम किसी website पर account बनाते हैं। तो हमारा data उस website के file server पर store हो जाता है server के पास यह अधिकार होता है कि वह उस data को अन्य उपयोग कर्ता के पहुँच से दूर रखे। 

2. Server 24×7 चालू रहते हैं। अगर server का कोई Headware काम करना बंद भी कर देता है तो भी server service देता रहता है server में कई तरह के power supply होते हैं । अगर एक power supply बंद भी हो जाता है। तो भी normal system operation बंद नहीं होता। 

4. Server हमें network पर file store कर client computer तक पहुंचने की सुविधा देती है। 

5. Server computer की तुलना अगर PC या laptop से की जाये तो server में अधिक Ram, Storage  और Processing capacity होती है ।

6. हमारे PC में solitary hard disk का इस्तेमाल होता है जबकि server में data lose को रोकने के लिए RAID configuration मे काम करने वाली कई hard drive का इस्तेमाल होता है। 


Server कैसे काम करता है ? 

Server के काम करने के 3 steps होते हैं - 

1. Communicate to server- जब आप अपने browser में URL type करते हैं जैसे - Technomintstudy.com तो browser website को host करने वाली server से communicate करता है। ताकि website को दिखाने के लिए डाटा मिल सके। 

2. Breaking the URL - उसके बाद आपका browser URL को तीन हिस्सों में तोड़ देता है। 

          1. Protocol (HTTP)

          2. Server name (server - kya-hai) 

            3. Domain (Technomintstudy.com) 

          3. Converting server name to IP- अब browser उस server name को IP Address में बदल देता है। इसके लिए browser DNS protocol का इस्तेमाल करता है। हर website का एक unique IP address होता है जिसके कारण browser server से जुड़ पाता है। 

          4. Send and recieve request - आपका browser server से connect होने के बाद browser आपके request को server के पास भेजकर required webpage की मांग करता है server मे सभी files html formate मे store होती है. वहां से browser data को webpage मे बदल देता है। और request recieve hone के बाद आपकी screen पर दिखाता है। 


Server down क्या होता है?

        Client server model मे server की यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने client को service provide करे । but जब  server ऐसा करने मे असफल हो जाता है तब हम इस word का इस्तेमाल करते है कि server fail है या सर्वर डाउन है 
          जब हम server not found या server not responding जैसे message प्राप्त करते है तो इसका यही मतलब हुआ कि server से जुरे उपयोगकर्ता को उस server तक पहुच नहीं मिलती। लेकिन किसी server के down होने के पीछे कई कारण हो सकते है जैसे नेटवर्क problem, application crash, os crash etc.....Read more



                By pratima verma

Follow on Instagram to get latest update of upcoming posts.